Home उत्तर प्रदेश नवागत उपजिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

नवागत उपजिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

SONBADHR NEWS: घोरावल तहसील में शुक्रवार को नवागत उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। बताते चलें कि इसके पूर्व के उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण सदर पर हो जाने से यहां पद रिक्त चल रहा था। करीब एक हफ्ते बाद नवागत उपजिलाधिकारी ने बाबा उमा महेश्वर की नगरी गुप्त काशी के घोरावल तहसील में शुक्रवार को विधिवत कार्यभार संभाला। बताते चलें कि इसके पूर्व आप आजमगढ़ व गोण्डा ज़िले के तहसील में कार्य कर चुके हैं। काशी नगरी के आप मूल निवासी हैं। कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार प्रवीण कुमार,नायब तहसीलदार विदित कुमार तिवारी , अरुण कुमार दूबे,अतुल दूबे, भगवान सिंह,दीलिप गिरि, प्रदीप जायसवाल, सहित अन्य कर्मचारी गण के अलावा तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पूर्व अध्यक्षगण संतोष कुमार पाठक, संतोष मिश्रा, राम अनुज धर द्विवेदी व अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने उपजिलाधिकारी से मिलकर बधाई दी। उपजिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों से मिलकर परिचय किया व तहसील के कार्यालयों का भी नीरीक्षण किया।