Home आस्था नवरात्र के प्रथम दिन से नौ दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का होगा आगाज

नवरात्र के प्रथम दिन से नौ दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का होगा आगाज

MIRZAPUR NEWS: मां विन्ध्यावासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नवरात्र के दौरान रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में चलने वाले 9 दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का आगाज नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार 22 सितम्बर को सांयकाल 6 बजे से होगा। विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर देश के जाने माने कलाकारों के साथ ही जनपद के नामचीन कलाकारों की भी प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 लखनऊ से आए कलाकारों की भी विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के प्रथम दिन जनपद के लोकप्रिय कथक नृत्य कलाकार मनीष शर्मा के द्वारा मां दुर्गा महिमा पर आधारित नृृत्य, शिव तांडव आदि से सम्बन्धित कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत गायिका उषा गुप्ता के द्वारा देवीगीत व लोकगायन, जनपद के जाने माने के लोक शिव लाल गुप्ता व रमापति पाल एण्ड पार्टी के द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।