Home आस्था नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा, उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा, उमड़े श्रद्धालु

FATEHPUR NEWS: जनपद के तेलियानी ब्लॉक में नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। तारापुर, सहिली और बादलपुर समेत आसपास के गांवों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मंदिरों में हवन, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। युवा दुर्गा जागरण मंदिर समिति ने 23 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर की सजावट, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की। मंदिर को लाइटिंग, फूलों और बंदनवारों से सजाया गया। समिति के आयोजक अध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि यह परंपरा नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है। उपाध्यक्ष राजू कुर्मी के अनुसार नवरात्र के सभी नौ दिन पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि यह पर्व पूरे गांव को एकता और भक्ति के सूत्र में बांधता है। स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन में स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम में राजन, देवा, दीपक शुक्ला, पंकज रावत, आशीष सिंह समेत कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।