Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

नवरात्रि व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

FATEHPUR NEWS: कोतवाली खागा में मंगलवार को नवरात्रि व दशहरा को लेकर उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार व क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल व संभ्रांत लोगों सहित आसपास के ग्रामीण व चौकीदार उपस्थित रहे हैं।bकोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी पुरानी जगह ही मूर्तियां रखी जाएंगी, कोई भी नई परम्परा लागू नहीं होगी। पंडालों में कमेटी के कुछ लोग जरूर मौजूद होने चाहिए, यदि किसी प्रकार का विवाद होता है तो कानून अपने हांथ में न लें, तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन में ट्रेक्टरों पर खड़े हो कर या हुड़दंग करते हुए न जाएं जिससे किसी प्रकार की घटना न हो। वहीं विद्युत विभाग के जेई डीडी सोलंकी ने सभी से अपील की है कि कोई भी चोरी से लाइन न जोड़े हमको अवगत कराएं तथा पंडाल में नंगी तार न लगाए जिससे घटना व दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही नगरपंचायत ईओ देवहूति पांडेय ने भी नगर की जनता से कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा शांति पूर्वक मनाएं। नगर पंचायत की तरफ से साफ – सफाई व पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। गांवों से आए हुए लोगों ने मूर्ति पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था व साफ – सफाई की बात कही तो सभी अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है।