Home उत्तर प्रदेश नवरात्रि पर बेहतरीन काम के लिए बढ़नी नगर पंचायत कर्मचारियों का सम्मान

नवरात्रि पर बेहतरीन काम के लिए बढ़नी नगर पंचायत कर्मचारियों का सम्मान

SIDHARTHNAGAR NEWS: नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर पंचायत बढ़नी बाजार के कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। चेयरमैन ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को मिठाई और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। नवरात्रि के पहले दिन से ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रात-दिन एक कर काम किया। उन्होंने पूरे नगर में साफ-सफाई, चूनाकारी और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया। चेयरमैन ने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, हमें हमारे नगर पंचायत के कर्मचारियों पर गर्व है कि उन्होंने पूरे नगर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कर्मचारियों की मेहनत से पूरे नगर की व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही और भक्तों को त्योहार के दौरान सुविधा मिली।