Home आस्था नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा, भक्तों ने मांगी...

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा, भक्तों ने मांगी मन्नतें

शहर व गांव में भक्तों ने की आराधना, चढ़ाए फल – फूल

FATEHPUR NEWS: जनपद के मलवा विकास खंड में नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा की गई। औंग, साईं, शिवराजपुर, अभयपुर, गोपालपुरी समेत कई गांवों में स्थापित पांडालों में माता की जय-जयकार गूंजती रही। भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां चंद्रघंटा को फल-फूल अर्पित किए। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। विभिन्न स्थानों पर आचार्यों ने पूजन कराया। औंग में आचार्य गोपाल दीक्षित, गोपालपुरी में आचार्य कुलदीप द्विवेदी, मानिकपुर प्रभात कुंज आश्रम में आचार्य रामदत्त द्विवेदी ने पूजा संपन्न कराई। सगुनापुर में आचार्य रमेश पाण्डेय और आशापुर में प्रेम सागर दीक्षित ने पूजन कराया। जय मां दुर्गे कमेटी के आचार्य गोपाल दीक्षित ने बताया कि मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्राकार घंटा सुशोभित है, जिसके कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। यह शक्ति और वीरता का प्रतीक है। मां की पूजा से शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में साक्षी पटेल, नीलू पटेल, शीलू पटेल, आयुष शिवहरे, अरुण पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आशापुर में प्रधान ओम नारायण कश्यप, चंदन दीक्षित सहित सैकड़ों भक्तों ने पूजा में भाग लिया।