Home उत्तर प्रदेश नवचयनित एसडीएम को किया गया सम्मानित

नवचयनित एसडीएम को किया गया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में विना किसी कोचिंग के घर में रहकर एसडीएम पद पर चयनित बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के पिपरी खालसा निवासी श्वेता द्विवेदी को ब्रह्मदेव जागरण मंच के पदाधिकारियों ने श्री रामचरितमानस व अंगवस्त्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया ।प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि गांव की माटी से निकलकर प्रथम प्रयास में एसडीएम बनकर आपने साबित कर दिया कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है । यही नहीं ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों को भी मात देखकर आपने जो मुकाम हासिल किया वह समाज के हजारों बेटों संग बेटियों के लिए प्रेरणा है । आप हमारे क्षेत्र की ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का मान है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट , जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे, जिला उपाध्यक्ष धर्मराज पाठक , अधिवक्ता प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय , व महामंत्री प्रमोद दुबे उपस्थित रहे ।