Home उत्तर प्रदेश नटवा मलिन बस्ती में बंद पड़ा प्राइमरी स्कूल का आप ने किया...

नटवा मलिन बस्ती में बंद पड़ा प्राइमरी स्कूल का आप ने किया स्थलीय निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर के महंत शिवाला स्थित नटवा मलिन बस्ती में बंद पड़ी गीता स्वामी प्राथमिक पाठशाला का आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सरकार से इसे तत्काल चालू करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह व काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘शिक्षा व्यवस्था सुधारो’ अभियान के तहत निरीक्षण किया गया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व सोनभद्र-मिर्जापुर प्रभारी सुनील पांडे, जिलाध्यक्ष प्रो. बी सिंह, प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल, उपाध्यक्ष साहेला परवीन व विधि प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा शामिल रहे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी विद्यालय की इमारत जर्जर हालत में है। नागरिकों से संवाद के दौरान लोगों ने बताया कि स्कूल बंद होने से बस्ती के गरीब बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने कहा कि इस मामले में पहले भी पार्टी ने जांच कर जिलाधिकारी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इसके बावजूद स्कूल चालू नहीं किया गया। यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर स्कूल को दोबारा शुरू करने की मांग की जाएगी।