Home आस्था नगर में निकाली गई बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा,भक्त शिवभक्ती में रहे लीन

नगर में निकाली गई बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा,भक्त शिवभक्ती में रहे लीन

BHADOHI NEWS: नगर के छितनी तालाब स्थित प्राचीन श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से गुरुवार की शाम बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में बाबा के भक्त शामिल हुई। जो भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखें। इस दौरान शोभायात्रा नगर के छितनी तालाब स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें डीजे को भी शामिल किया गया था। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त नाचते-गाते व थिरकते हुए चल रहे थे। जो शिवभक्ति में पूरी तरह से लीन और डूबे रहे। पूरे सावन मास तक शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए खूब जमकर आराधना की और उनके द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सावन मास के समापन से पूर्व निकाली गई यह शोभायात्रा नगर के मर्यादपट्टी में स्थित हरिमंदिर पर पहुंचने के बाद वहां पर भगवान शिव की आरती की गई और पूजा-पाठ किया गया। उसके बाद शोभायात्रा नगर के ठकुरा रोड, गोला मंडी व कटरा बाजार के रास्ते होते हुए छितनी तालाब स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद समापन किया गया। इस मौके पर विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्या, गिरधारी जायसवाल, ओम सिंह, सुजीत यादव, अंजलि मौर्य, रोहित जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भरत जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।