Home उत्तर प्रदेश नगर में उत्साह पूर्वक निकली गई विशाल भव्य तिरंगा यात्रा

नगर में उत्साह पूर्वक निकली गई विशाल भव्य तिरंगा यात्रा

AURAIYA NEWS: “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत बाबरपुर,अजीतमल में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तथा मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आनंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर अजीतमल के जनता महाविद्यालय पहुंची, जहां चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल आशा चक, अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य  सोनू सेंगर, चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष  मोनू सेंगर, गीता गुप्ता, रामानुग्रह सेंगर, शिवम् चक, दिलीप चक, सोनू चौबे, मंडल अध्यक्ष  शिवेंद्र राजपूत, जीतपाल सिंह नायक सहित सभी सभासद, भाजपा पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लहराकर पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह आयोजन न केवल राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद भी दिलाई गई।