Home उत्तर प्रदेश नगर पंचायत पट्टी में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, राजीव प्रताप सिंह “नंदन भैया”...

नगर पंचायत पट्टी में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, राजीव प्रताप सिंह “नंदन भैया” का मिला स्नेहिल सानिध्य

PRATAPGARH NEWS: शनिवार की संध्या को विधानसभा क्षेत्र पट्टी अंतर्गत नगर पंचायत पट्टी में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम धार्मिक आस्था और जनसंपर्क का अद्भुत संगम बन गया। इस पावन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह ‘नंदन भैया’ ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। उनके पहुंचते ही माहौल भक्तिरस से ओतप्रोत हो गया। सरलता, मधुर व्यवहार और सभी वर्गों के प्रति सम्मान भाव के लिए पहचाने जाने वाले नंदन भैया ने यहां भी सबका दिल जीत लिया। उनके स्नेह और आत्मीयता के चलते लोग उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं, यही कारण है कि वे जनमानस के हृदय में विशेष स्थान बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडे भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पत्रकार रोहित जायसवाल, सतनारायण खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, शकील अहमद, विजय सोनी, प्रदीप चौरसिया, भारतीय जनता पार्टी नेता अरविंद तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी खेदन लाल जायसवाल, अनुपम जायसवाल, ठेकेदार चंदन सिंह, अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव, रामचंद्र जायसवाल उर्फ कुड़ी, जैसे गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान की।