PRATAPGARH NEWS: मदरसा बाजे अशहाब में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फल एवं सब्जी नक्काशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर आलिमा स्तर तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सेब, तरबूज, गाजर, खीरा समेत विभिन्न फलों और सब्जियों पर खूबसूरत नक्काशी करते हुए फूल, पक्षी और आकर्षक सजावटी आकृतियां तैयार कीं। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, मेहनत और समर्पण ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।







