Home उत्तर प्रदेश नकदी समेत जेवरात उड़ाये, केस दर्ज

नकदी समेत जेवरात उड़ाये, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: चोरी की घटना में सोने चांदी के जेवरात व नकदी समेत उड़ा लिये जाने की घटना को लेकर उदयपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रूद्रभान सिंह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह परिवार सहित लखनऊ में रहता है। बीती पन्द्रह अगस्त की सुबह पडोसियों द्वारा उसे फोनिक सूचना दी गई कि अज्ञात बदमाशो ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया है। पीड़ित घर पहुंचा तब देखा कि घर के अंदर व बाहर के सभी ताले टूटे हुए हैं। घटना में बदमाशो ने पीड़ित की मां के कीमती जेवरात समेत पचीस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।