Home उत्तर प्रदेश नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता

नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता

MIRZAPUR NEWS: भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाता गहन पुनर्नरीक्षण अभियान के तहत शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ लेवल एजेंट और 96 बूथों के अध्यक्ष के साथ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में मदद कर रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने बताया कि मतदाता गहन पुनर्नरीक्षण अभियान को भाजपा संगठन ने पूरी तरह से गंभीरता पूर्वक लिया है और यह अभियान द्वितीय चरण में है और भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक 18 वर्ष पूर्ण हो चुके युवाओं को मतदाता बनाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने दायित्व धारी कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्र पर समय देने का आग्रह किया है। मतदाता गहन पुनर्नरीक्षण अभियान मे मुख्य रूप से मंडल अभियान संयोजक अमरेश सोनक,संगीता मिश्रा,सचिन जायसवाल,मृत्युंजय त्रिपाठी,मंडल मंत्री , पुनीत मिश्रा,अशोक सोनी, शक्तिकेंद्र संयोजक शिव कुमार शर्मा,किशोर सैनी, मुन्नालाल लाल वर्मा,उपकार मिश्रा,पंचम यादव, भोला नाथ मौर्य, विजय निषाद, कैलाश पटेल, संजय कुमार दूबे, अनिल मौर्य, पवन कुमार यादव, गिरजा शकर निषाद, शुभम शर्मा,नागेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता, राम सजीवन सरोज, गुलाब प्रजापति, गुलशन केशरी, लाल जी बम, सोनी भारतीय, सुनीता चौधरी, बालकृष्ण सोनी, राकेश सोनी, भोला मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।