PRATAPGARH NEWS: धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करा लेने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के उछापुर गांव की मीना सिंह पत्नी अंजनी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति नशे के आदी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अंजनी को नशे की लत का फायदा उठाते हुए गांव के पूरे भदौरिया पुरवा निवासी सुनील सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह ने बीते वर्ष छब्बीस अप्रैल को उसके पति को नशा कराकर उप निबन्धन कार्यालय लालगंज ले गये और उनके नाम की करीब छः बीघा जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने उन्तीस जुलाई को पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी सुनील सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।





