PRATAPGARH NEWS: बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के लगातार चौथी बार विधायक एवं जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज का 46वां जन्मदिवस पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने केक काटकर, माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिहार रामचंद्र सरोज, बाबागंज रामयश सरोज, प्रधान विनोद यादव, पंकज यादव, आशीष सिंह, रोहित सिंह, नीलमणि सिंह, राजू यादव, राहुल यादव, सौरभ मिश्र, मुलायम यादव, मनोज यादव, सूरज मिश्र, सोनू सरोज, आलोक गौतम, मुकुल सिंह, दिव्यांशु गुप्ता, रवि सरोज, उमेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।







