Home उत्तर प्रदेश धर्मांतरण मामले में दो फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

धर्मांतरण मामले में दो फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

MIRZAPUR NEWS: जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस की कोतवाली देहात पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर असफाक खान उर्फ लक्की खान (निवासी 39वीं पीएसी गेट बरौंधा, मिर्जापुर) और साहिल अहमद (निवासी मुकरांव, थाना कुदरा, जिला कैमूर, बिहार) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले से दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अमित मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक) के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस टीम ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।