MIRZAPUR NEWS: थाना विन्ध्याचल में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी कर धर्म परिवर्तन कराया है।शनिवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुजम्मिल उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी मुजम्मिल उर्फ शानू को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।







