PRATAPGARH NEWS: विकास खंड बाबागंज क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी महेशगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगढ़ मे लाखों रुपया से बनकर दो वर्ष पूर्व तैयार हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन अब तक नहीं हुआ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण हो जाने के बाद भवन में ताला लगा दिया गया,तब से आज तक विभाग का कोई कर्मचारी अधिकारी अरोग्य मंदिर के दर्शन करने तक नहीं आया,आरोग्य मंदिर के आसपास रिहायशी इलाका है,घनी आबादी है,क्षेत्रीय किसान जब बीमार पढ़ते है,तो उन्हें इलाज कराने के लिए सात किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता है,रात में किसी की तबीयत खराब होने पर सुनसान रास्तों से होकर गुजरते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है,आयुष्मान आयोग्य मंदिर बंद होने से आस-पास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों का कहना है,जब ताला ही बंद रखना था तो इतना रुपया लगाकर भवन निर्माण कराने की क्या जरूरत थी, यह तो वही कहावत हो गई सर पर अटारी, भूखे मरें बेचारी, क्षेत्रीय लोगों का कहना है,कि ताला खुलवाकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए।धनगढ़ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मात्र अकेला नही है,जनपद मे और कई आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जिम्मेदारों की राह जोह रहे है। सीएचसी महेशगंज एमओआईसी डॉ सौरभ सिंह के दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि एएनएम सेंटर है।हैंड ओवर के सम्बन्ध मे उन्होंने बताया कि पूछ कर बताता हूं, जनाब ऐसे गायब हुए कि देर शाम तक पूछ कर नही बता पाए।







