Home उत्तर प्रदेश दो मंजिला भवन में बनेगा बुन्देलखण्ड स्तर का सपा कार्यालय

दो मंजिला भवन में बनेगा बुन्देलखण्ड स्तर का सपा कार्यालय

JHANSI: जनपद में समाजवादी पार्टी बड़ा कार्यालय बनाने जा रही है। लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन पर आकार लेने वाले इस कार्यालय से पूरे बुन्देलखण्ड की राजनीति पर निगाह रखी जाएगी। करारी में इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। अब तक सपा अस्थायी कार्यालयों से ही राजनीति चलाती रही है। कई बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज हो चुकी सपा का बुन्देलखण्ड में काफी वर्चस्व रह चुका है।  समाजवादी पार्टी के दो आम कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष जनपद में स्थायी कार्यालय का प्रस्ताव रख अपनी पीड़ा बतायी और पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन दोनों कार्यकर्ताओ के प्रस्ताव को समझकर जनपद में कार्यालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झाँसी के ग्राम करारी में 3 एकड़ 67 डिसिमल जमीन समाजवादी पार्टी के नाम खरीद कर आम कार्यकर्ता बबीना निवासी राहुल यादव  को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी। इस जमीन पर बुन्देलखण्ड स्तरीय दो मंजिला भव्य कार्यालय बनाया जाएगा। बबीना निवासी राहुल यादव ने कहा हमारे जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा कर पावर ऑफ अटॉनि सौंप दी है। उनके भरोसे को कायम रखते हुए एक भव्य कार्यालय यहाँ बनाया जाएगा। इसमें पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व अन्य कार्यकमों के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं की जाएगी।’ उन्होंने कहा की एक आम कार्यकर्ता की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी का  कार्यालय बनाने का निर्णय लिया है।
एक कार्यकर्ता व छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन यादव (सेमरी) ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ यह पीड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव तक पहुंचाई। उन्होंने तुरन्त पार्टी कार्यालय के लिए जमीन खरीदने के निर्देश दिए। इसके बाद करारी ओवरब्रिज के पहले 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन मिल गई। इसके लिए सपा सुप्रीमों ने बबीना निवासी राहुल यादव को पावर ऑफ अटॉर्नी सौंप दी।  उन्होंने कहा पार्टी का अपना कार्यालय होने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते है।
.