AURAIYA NEWS: अछल्दा थाना क्षेत्र के चिरैहा मोड़ पर सोमवार शाम दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। उदनकपुर, बिधूना निवासी गजेंद्र सिंह (52) अपने साथी सुभाष (49) के साथ बाइक से बिधूना से अछल्दा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से ग्वारी निवासी ऋषभ (20) अपनी बाइक से अछल्दा की ओर जा रहा था। चिरैहा मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लाया गया। यहां डॉ. ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए चिचौली रेफर कर दिया।







