KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट होने लगी, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैय्यदराजेपुर गांव में सोमवार की रात नौ बजे के करीब पंकज सिंह व रमेश चंद्र यादव के मध्य गाली गलौच व मारपीट होने लगी इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर लाठी डंडा चलने लगे जिसमे कई लोग चोटिल हो गए, सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मो जमीर व कांस्टेबल सतेंद्र कुमार ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा और प्रथम पक्ष से पंकज सिंह , दीपू यादव , अर्चना यादव एवं दूसरे पक्ष से रमेश चंद्र यादव , दिनेश सिंह यादव , अनीता देवी , अनिकेत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







