समिति के कार्यकर्ताओं ने मांडा पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: शारदीय नवरात्रि के सप्तमी पर एक तरफ भक्तों को मां काली का भव्य रुप का दर्शन देती है तो वहीं दुसरी तरफ जय मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में रविवार रात भक्तिभाव और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। मांडा खास काली मां चैराहे पर आयोजित इस जागरण में श्रद्धालुओं ने पूरी रात देवी भजनों पर जमकर ठुमके लगाए और आध्यात्मिक माहौल का भरपूर आनंद उठाया. कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही दुनिया का सेठ खाटू नरेश बाबा हमारे सबसे है ग्रेट जैसे भजन गूंजे, समूचा पंडाल झूम उठा। भक्तों ने पूरी रात भक्ति संगीत पर नृत्य कर मां दुर्गा और खाटू श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना की और भक्तों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। उन्होंने समिति की सक्रियता और आयोजन की भव्यता की भी खुलकर प्रशंसा की। साथ ही कृष्ण बनकर सभी ध्यान खींचने में सफल रहें। कार्यक्रम के दौरान जय मां दुर्गा सेवा समिति ने मांडा थाना के इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मान स्वीकार करते हुए इंस्पेक्टर सिंह ने कहा, “समिति द्वारा देवी जागरण का जिस अनुशासन और भव्यता के साथ आयोजन किया गया, वह अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को बनाए रखते हैं. जागरण में समिति के सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर विजय द्विवेदी, आशीष केशरी (भीम), राजू प्रजापति, मंजेश केशरी, पिक्कू जयसवाल, अंकित केशरी, अनुज केसरी,अतुल केसरी,अंकित केशरी, मुकेश मौर्या, विजय प्रजापति,आकाश गुप्ता, मनीष केसरी,सत्यम केसरी, हर्ष केसरी, ऋतिक केसरी, हेमंत केसरी, उज्जवल केसरी, सुमित केसरी, विनोद कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, आचार्य सुनील पांडेय प्रदीप सिंह, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।







