Home उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय से 4 अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास

दीवानी न्यायालय से 4 अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुशीनगर पुलिस द्वारा हत्या, एससी/एसटी एक्ट आदि के मुकदमे में प्रभावी पैरवी कर 04 नफर अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक को कुल 27,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी
KUSHINAGAR NEWS: ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्त को सजा दिलवायी जा रही है जिसके क्रम में थाना तमकुहीराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 219/2023 धारा 302, 504, 506, 34 भादवि0 व 3(2) 5 एससी/एसटी एक्ट में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल के द्वारा प्रभावी पैरवी तथा नियुक्त अभियोजन अधिकारी द्वारा सार्थक कार्यवाही किया गया, जिसके फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आज दिनांक 26.05.2026 को अभियुक्तों 1-  हेमन्त लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 परशुराम लाल श्रीवास्तव, 2- आशा देवी पत्नी हेमन्त लाल श्रीवस्तव, 3- आलोक पुत्र हेमन्त लाल श्रीवस्तव, 4- साक्षी उर्फ रंगोली पुत्री हेमन्त लाल श्रीवस्तव निवासीगण श्यामपट्टी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाकर अपराध सिद्ध करते हुए उपरोक्त अभियुक्तों को सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक को कुल 27,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा दिलायी गयी। अभियुक्त को सजा दिलाने में विवेचक क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह कालरा, अभियोजन अधिकारी- एसपीपी महेन्द्र प्रताप गोविन्द राव (न्यायालय का नाम- एससी/एसटी कोर्ट पडरौना जनपद कुशीनगर), प्र0नि0 तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय, पैरोकार हे0का0 लल्लन प्रसाद थाना तमकुहीराज का सराहनीय योगदान रहा है।