SONBADHR NEWS: जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सामाजिक, साहित्यिक संगठन विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा साहित्यकार दीपक कुमार केसवानी को शोध/लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।ट्रस्ट के अध्यक्ष/ संस्थापक, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के प्रपौत्र मोहन बियार द्वारा सोन वैभव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इनकी पुस्तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रकाशित की जा चुकी है वर्तमान समय में विंध्य क्षेत्र में बौद्ध एवं जैन धर्म के अवशेष विषय पर लेखन कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी शीतला सिंह पटेल, रामदेव बियार सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।







