Home उत्तर प्रदेश दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष फाजिलनगर के निधन पर शोक

दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष फाजिलनगर के निधन पर शोक

KUSHINAGAR NEWS: नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय फाजिलनगर में आयोजित शोकसभा में जन प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि शत्रुमर्दन शाही एक अत्यंत मिलनसार, कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अल्प समय में नगर पंचायत फाजिलनगर के ऐतिहासिक विकास के कार्य कर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने कहा कि वे एक ऐसे जनप्रतिनिधि थे जो हर वर्ग, हर समाज के लोगों को साथ लेकर चलते थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता, ब्यास सिंह, दिलीप जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने स्व शाही के जीवन, कार्यशैली एवं सामाजिक समरसता की सराहना की और उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान सभासदगण कमलेश वर्मा, जेपी सिंह, राहुल सिंह, रमेश पासी, शमशाद आलम, आनंद सिंह, रामसेवक सिंह, बैरिस्टर गुप्ता, खालिद अंसारी, राजेश, विवेक प्रताप सिंह, श्यामू प्रसाद, नसीम आलम,प्रधान लिपिक शुभम मिश्रा, नीतू उपाध्याय आदि सहित कर्मचारी मौजूद रहे। शोकसभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।