PRATAPGARH NEWS: दहेज उत्पीड़न व विवाहिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने एसपी की फटकार पर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के नेकनामपुर गांव निवासिनी रेशमा बानो पुत्री मो0 इद्रीश ने एसपी को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र मंे कहा है कि वर्ष 2015 में उसका विवाह ढिगवस निवासी सददाम हुसैन पुत्र कल्लू बाबा के साथ हुआ। उसके एक छः वर्ष की पुत्री है। पीड़िता का आरोप है कि विवाह से बाद से दहेज को लेकर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न करने लगे। वर्ष 2020 में ससुरालीजनों ने पीड़िता को मारापीटा व घर से भगा दिया। पीड़िता मायके में रह रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपीगण अब उसे व उसकी पुत्री को जानलेवा धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद बीती सात सितंबर को पति सददाम, सास हसीना बानो, ससुर कल्लू बाबा, देवर मो0 जुनैद, ननद अरबीना बानो व परवीन बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







