Home उत्तर प्रदेश दबंगो ने घर में घुसकर की मारपीट, परिजनों ने एसपी से कि...

दबंगो ने घर में घुसकर की मारपीट, परिजनों ने एसपी से कि शिकायत

JALAUN NEWS: कोतवाली उरई में दबंगों का आतंक देखने को मिला। जहां असलहे लेकर घर मे घुसे दबंगों ने युवक संग जमकर मारपीट की। दबंगो का यह कारनामा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं मामले की शिकायत लेकर जब पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा तो कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके का है। जहां के निवासी श्याम शिवहरे ने एसपी को शिकायती पत्र सौपकर बताया कि बीती 9 जुलाई की रात मुहल्ले का ही राकेश गुप्ता व आशीष शिवहरे अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ अवैध तमंचा लेकर उसके घर मे घुस आया। जहां उसे धमकाते हुए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उसके संग मारपीट की गई। इतना ही नहीं दबंग उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घर में घुसे दबंगो का वीडियो भी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पीड़ित ने बताया कि राकेश गुप्ता दबंग व आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसके घर से अवैध शराब भी बरामद हुई थी। पीड़ित ने उक्त लोगो से जानमाल का खतरा बताते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।