Home उत्तर प्रदेश थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा गुमशुदा बुजुर्ग महिला को परिजनों के हवाले किया...

थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा गुमशुदा बुजुर्ग महिला को परिजनों के हवाले किया गया

BALRAMPUR NEWS:  कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) रविवार को थाना पचपेड़वा क्षेत्र के मानपुर सोनबरसा के पास एक बुजुर्ग महिला के भटक कर आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम थाना पचपेड़वा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उसके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। जांच एवं पूछताछ के दौरान महिला की पहचान चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय राम प्रसादे निवासी प्रेम नगर मदरहवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। तत्पश्चात बुजुर्ग महिला के परिजनों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया और नियमानुसार बुजुर्ग को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्यवाही में मिशन शक्ति टीम थाना पचपेड़वा के उप निरीक्षक विजयनाथ यादव एवं आरक्षी रमेश निषाद द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। बुजुर्ग महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किए जाने पर स्थानीय जनमानस द्वारा पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।