BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) घटना का विवरण- मंगलवार को विपक्षी वसीम पुत्र बदरूल जो आवेदक मो0 नसीम का सौतेला भाई है, मो0 नसीम को पुरानी रंजिस के कारण भद्दी -भद्दी गालिया देते हुये जान से मारने की नियत से सिर पर लोहे की राड से हमला करते हुये मारने पीटने लगा जब आवेदक मो0 नसीम की पत्नी फरिदा खातून व लड़का अयान बचाने के लिये आये तो विपक्षी ने उसी लोहे की राड से इन दोनो के सिर पर जान से मारने की नियत से जोरदार वार कर दिया जिससे सभी को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 79/2026 धारा 109(1),352,115(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1), 352, 115(2), 351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मो0 वसीम खान पुत्र बदरूल हसन निवासी ग्राम वीरपुर सेमरा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।







