Home उत्तर प्रदेश थाना नांगल पुलिस ने ट्यूबवैल चोरी का खुलासा करते हुए करते हुए...

थाना नांगल पुलिस ने ट्यूबवैल चोरी का खुलासा करते हुए करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का सामान किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: घटना का विवरण गुरुवार को वादी ओम कुमार पुत्र बारु सिहं निवासी बढेडी कोली का थाना नांगल जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोर के द्वारा वादी के टयूबवैल से बिजली के 03 कटआउट व बिजली का केबल को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना नागल पर मु0अ0सं0 237/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई ।
पुलिस कार्यवाही- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में चोरी/नकबजनी/लूट आदि घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक नांगल संजय कुमार के कुशल नेतृत्व मे  मुखबिर की सूचना पर थाना नागल पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र जमशेद निवासी ग्राम बढेडी कोली थाना नागल जनपद सहारनपुर  को ताजपुर रोड से बढेडी कोली को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 02 बिजली केबल के टुकड़े व 02 कटआऊट बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पूछताछ का विवरण- अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया गया कि मै नशे करने का आदी हूँ तथा नशे की लत के कारण मै अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मै घरो से छोटी-मोटी चोरी करता हूँ । गुरुवार को भी मैने बढेडी कोली के जंगल से एक ट्यूबवैल से बिजली का केबिल व कट आऊट चोरी किया था तथा आज मै उसे बेंचने की फिराक मे ग्राहक की तलाश में घूम रहा था ।