Home उत्तर प्रदेश थाई महाराजा के जयंती के उपलक्ष्य में भिक्षुओं और उपासकों ने किया...

थाई महाराजा के जयंती के उपलक्ष्य में भिक्षुओं और उपासकों ने किया पूजन

KUSHINAGAR NEWS: थाइलैंड के महाराजा वजीरालोंग कॉर्न दसवें के 73 वें जयंती के उपलक्ष्य में भिक्षु बने 203 भिक्षुओं और उपासकों का दल कुशीनगर पहुंचा।थाई महाराजा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भारत आए थाई समूह में शामिल सौ से अधिक नागरिकों ने 18 जुलाई को बोध गया में बौद्ध धर्मगुरु फ्रा थेप बोदियोंग के समक्ष धम्म दीक्षा ली। शुक्रवार व शनिवार भारत नेपाल के धम्म दूत/थाई बुद्ध बिहार, कुशीनगर के प्रमुख भिक्षु फ्रा राजबोधि विदेस बज्र मुनि के निर्देशन में भिक्षु और उपासक सहित डॉ कितिफान, भंते पी पविन, पी नरोंग, अचान अनुवत, भंते छलम चात मुख्य महा मंदिर पहुंचे और पूजन किया। इसके बाद माथा कुंवर मंदिर, मुकुट बंधन चैत्य, धातु वितरण स्थल पर पूजा और बुद्ध की आराधना की। थाई भिक्षु और उपासकों ने थाई क्लिनिक में तीन दिवसीय निःशुल्क दवा वितरण का शुभारंभ किया। थाई मंदिर के भिक्षु फ्रा बोधिविदेशवाजीरासिरी ने बताया कि 27 जुलाई दिन रविवार को थाई महाराजा के जयंती पर विशेष कार्यक्रम होगा। इस दौरान  संतोष चौबे थाई कोऑर्डिनेटर, मनीष सिंह, अभिषेक गोंड, मुकेश कुमार , राजा कुमार, धनंजय कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, गौतम शर्मा, सूरज यादव आदि ने सहयोग किया।