फोटो-मनु यादव
PRAYAGRAJ NEWS: त्रिवेणी क्लब ए ने सोनमती क्लब को नौ रन से हराकर एएस हनुमानगंज का अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में शनिवार को एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर खेले गए मैच में त्रिवेणी क्लब ए 28.5 ओवर में 168 रन (आर्यन 37, अद्विक 36, मनु यादव 29, शुभ मंगल 2/21, लकी सिंह, अर्थ सोनकर, शाश्वत मिश्रा, मानव सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सोनमती क्लब की टीम 27.5 ओवर में 159 रन (लकी सिंह 52, संस्कार सिंह 26, श्रेयांश 19, रुद्रा पाल, मनु यादव व आर्यन दो-दो विकेट) पर सिमट गई। मनु यादव को मैन आफ दि मैच चुना गया।







