Home इटावा त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

30 कुंतल मैदा और 1.80 कुंतल बेसन सीज

ETAWA NEWS: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और मानक विहीन खाद्य सामग्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में चल रहे इस छापामार अभियान में अब तक 32 खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।टीम ने मंगलवार को इटावा शहर के होमगंज बाजार में छापेमारी कर बिना पैकिंग और निर्माण तिथि के रखे गए 60 बोरियों में करीब 30 कुंतल मैदा और 1.80 कुंतल बेसन सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा। इनकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कारोबारी द्वारा बिल प्रस्तुत किए जाने पर निर्माता कंपनी को भी कार्यवाही की जद में लिया गया है आई आई टी चौराहा स्थित एक सुपरमार्ट से एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिलने पर टीम ने विधिक कार्यवाही की। साथ ही किशमिश, सेंधा नमक, पोहा, बूरा चीनी और नारियल बुरादा के नमूने जांच को भेजे।अअ्ंजसवंतनगर होमगंज मंडी में छापे के दौरान गरी, वेजिटेबल फैट और रस्क के नमूने लिए गए। यहां कार्रवाई के दौरान कई कारोबारी दुकान छोड़कर भाग निकले। विभाग ने ऐसे कारोबारियों को चिन्हित कर लिया है और बिल न देने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उसराहार में अधिकारियों को नमूना लेने से रोकने पर वहां के खाद्य कारोबारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है।खाद्य सुरक्षा विभाग अब बिना वैध FSSAI लाइसेंस के चल रही देशी-विदेशी शराब व बीयर की दुकानों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऐसे कारोबारियों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता हैइस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश सकारिया, मृत्युंजय कुमार, सुभाष सोनकर, संदीप सिंह, कपिल गुप्ता और गायत्री शामिल रहे।त्योहारों को देखते हुए विभाग की यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी।