FATEHPUR NEWS: जयराम नगर निवासी अभय पटेल की मन्नत पूरी होने पर उनके पिता कमलेश पटेल की ओर से सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के साथ आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया। आयोजक कमलेश पटेल ने बताया कि अभय पटेल की मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन कराया गया। आयोजन में उदय पटेल, यगुवेंद्र दुबे, वीरेंद्र मौर्य, शिव मोहन राम, सजीवन लोधी, सुदर्शन सिंह लोधी सहित अन्य लोगों ने व्यवस्था में सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया।







