Home उत्तर प्रदेश तमकुहीराज हत्या कांड का 6 दिन में खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 बाल...

तमकुहीराज हत्या कांड का 6 दिन में खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी हिरासत में

पहले गलत लोगों के नाम थे FIR में, CCTV और सर्विलांस से पकड़े गए असली हत्यारे

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
KUSHINAGAR NEWS: थाना तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम चखनी खास में 01.08.2026 को हुई आदर्श चौहान उर्फ बुलेट हत्याकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया। इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 1 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक आदर्श चौहान पुत्र चन्देश्वर चौहान निवासी चखनी खास को 01 अगस्त को पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने तहरीर में 05 नामजद और 04 अज्ञात पर आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर सर्विलांस, एसओजी और थाना टीम ने 24 घंटे में पहले नामजद लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ और गहन छानबीन में पता चला कि नामजद लोग दोषी नहीं हैं। इसके बाद CCTV फुटेज, मोबाइल की टाइमलाइन और पेमेंट डिटेल खंगाली गई।
जांच में _सेवरही थाना क्षेत्र_ के 4 लोगों का नाम सामने आया। 07.08.2026 को टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1.  अंगद पासवान पुत्र भरत पासवान – निवासी मिश्रौली, थाना सेवरही
2.  सतीश कुशवाहा पुत्र रामदरश कुशवाहा – निवासी राजी तलवंत राय, थाना सेवरही
3.  चंदन कुशवाहा पुत्र देवानन्द कुशवाहा – निवासी राजी तलवंत राय, थाना सेवरही
4.  प्रीतम कुशवाहा पुत्र रविन्द्र कुशवाहा – निवासी राजी तलवंत राय, थाना सेवरही
5.  1 बाल अपचारी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 15-20 दिन पहले मृतक से कहासुनी और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 1 चाकू और 2 मोटरसाइकिल _हीरो स्प्लेंडर UP57CA3926 व UP57CE4940_ बरामद की है। इस मामले में _मु0अ0सं0 186/2026 धारा 103(2)/190/191(2)/191(3) बीएनएस_ के तहत मुकदमा दर्ज है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय सहित सर्विलांस, एसओजी, साइबर सेल और थाना तमकुहीराज की टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।