SAHARANPUR NEWS: सत गुरु रविदास महाराज की साप्ताहिक अमृत कथा का आयोजन किया गया, जहाँ कथा की पवित्र जोत को ढ़ोल नगाड़ो से कथा प्रांगण लाया गया। चिलकाना नगर के
मोहल्ला कोठीवाला में श्रीगुरु रविदास महाराज जी की साप्ताहिक अमृत ज्ञान कथा का शुभारंभ युवा समाजसेवी व दलित नेता आकाश काशी ने फीता काटकर व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण कर किया। कथा वाचक आनन्द सागर महाराज जी ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीगुरु रविदास जी के दादा हनन्द के द्वारा उत्तर पश्चिम में ढोला गिरी पर्वत के जंगल में मुनीष नन्दन महाराज से पुत्र रत्न प्राप्ति का आशीर्वाद लिया और अपनी पत्नी चित्रकौर के पास आ गए समय बीतने पर उनके यहां राहु का जन्म हुआ। कथा में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे युवा दलित नेता आकाश काशी ने अपने विचार रखते हुए सत गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा की पावन पवित्र ज्योत राहुल, रवि व दीपक पुत्र बीरसिंह के निवास से कथा प्रांगण तक ढोल नगाड़ों के साथ पहुँची। इस अवसर पर सन्दीप कुमार, रवि कुमार, अरुण तोमर, सागर, अभिषेक, माहातमा माघेराम, राहुल, सचिन, मेन पाल, अशोक वालिया, राजेश उर्फ राजू आदि भारी संख्या संगत मौजूद रही कथा का संचालन दीपक कुमार द्वारा किया गया।







