SAHARANPUR NEWS: नागल रविवार को भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने डॉ हंसराज को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें संगठन के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए अमन त्यागी को संगठन के तहसील अध्यक्ष देवबंद उसकी जिम्मेदारी से नवाज़ते कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पदों से मनोनीत किया है। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि उनका संगठन किसान मजदूर तथा व्यापारी एवं पीड़ित की मजबूत आवाज बनकर उसे न्याय दिलाने का काम कर रहा है जिस कारण संगठन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है जिला प्रभारी राहुल चौधरी ने कहा कि शासन तथा प्रशासन में बैठे कुछ अधिकारी शासन की नीतियों के अनुसार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे उनका संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ हंसराज ने पार्टी संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी पुणे सोप गई है वह हर संभव संगठन को मजबूत कर हर पीड़ित की लड़ाई लड़कर उसे न्याय दिलाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में अर्जुन कुमार, नितिन कुमार, मोहर सिंह आदि को संगठन की जिम्मेदारी देते हुए पदों से नवाजा है इस दौरान जितेंद्र चौधरी, सुनील राणा, सुबे सिंह, गजेंद्र नोसराम, बिल्लू त्यागी, उदित नौसरान, साजिद अली, मोना आदि मौजूद रहे।







