Home उत्तर प्रदेश डॉ निधि पाण्डेय ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम...

डॉ निधि पाण्डेय ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

16
0

प्रातःकाल एक्सप्रेस 
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद सिद्धार्थनगर के प्रथम अध्यक्ष स्व. ध्रुव नारायन पाण्डेय की नतिनी तथा केशरी नन्दन पाण्डेय की पुत्री कुमारी निधि पाण्डेय (नेहा) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से “होलो फाइबर मेम्ब्रेन फॉर बायोआर्टिफिशियल किडनी एण्ड लिवर एप्लीकेशन” विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। डॉ निधि पाण्डेय का शोध कार्य बायोआर्टिफिशियल किडनी और लिवर के लिए होलो फाइबर मेम्ब्रेन के विकास पर आधारित है, जो भविष्य में किडनी और लिवर रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ निधि पाण्डेय की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर राधारमण त्रिपाठी, पूर्व जिला कार्यवाह राममिलन त्रिपाठी, जितेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु त्रिपाठी, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल, लालजी यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, पवन ओझा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, डॉ शादाब अंसारी, सर्जन डॉ सरफराज अंसारी, सर्जन डॉ नसीम अहमद, डॉ सुशांत जायसवाल, डॉ इन्द्रेश तिवारी, रोहिणी त्रिपाठी, सौरभ पाण्डेय, साधना त्रिपाठी, शिवा त्रिपाठी और कविता तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।