त्यौहारों में असामाजिक व अराजकता फैलाने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही:पुलिस अधीक्षक
BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा/दशहरा, रामलीला, दीपावली, गोबर्धन पूजा, छठ पूजा आदि की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजको, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, जनता जनार्दन, अधिकारियों के साथ पीस कमेटी बैठक का आयोजन कलेक्टेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी में आयोजको, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, जनता जनार्दन से परिचय प्राप्त करते हुए उनके समस्याओं व सुझावों से अवगत हुए। अधिकारी द्वय द्वारा उक्त त्यौहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सभी बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि रामलीला आयोजको, दुर्गापूजा पण्डाल व्यवस्थापकों, पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए आयोजन स्थल व रूट पर पैदल भ्रमण करते हुए सभी आवश्यक बिन्दुओं को नोट कर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परम्परागत जो आयोजन जिस रूप में अनवरत चले आ रहे है उसी रूप में होगें। किसी भी नई परम्परा/परिपार्टी की शुरूवात नही होगी। उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब के प्रवाहक भदोहीवासियों से सभी पर आपसी प्रेम सौहार्द व भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर ज्ञानपुर चेयरमैन डॉ0 घनश्यामदास गुप्ता, भदोही पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल व अन्य आयोजको सहित, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, समस्त अधिशासी अधिकारी, व सम्बन्धित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।







