Home उत्तर प्रदेश डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना की बैठक संपन्न

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना की बैठक संपन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की संख्या बढ़ाते हुए अधिक से अधिक छात्रों को निशुल्क कोचिंग योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया।उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में समसामयिकी बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने प्रतियोगी छात्रों हेतु समसामयिकी मैगज़ीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना निशुल्क कोचिंग में लेक्चर क्लास दिए जाएं। डाइट में क्रिटिकल गैप से लाइब्रेरी निर्माणाधीन हैं, शीघ्र ही डाइट में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ मिलेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, प्रबंधक कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीदत्तगंज सर्वेश सिंह, कोर्स कोआर्डिनेटर व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।