Home उत्तर प्रदेश डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान डीएम ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं नियमित टीकाकरण, आशा भुगतान ,संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना भुगतान, पीएम सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा अभियान, आयुष्मान भारत, आभा आईडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट बनाते हुए शतप्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छुटे, यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सक नियमित एवं समय से अस्पताल में बैठे एवं मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। सभी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था, शीतल पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि सुनिश्चित किया जाए। एएनसी में गर्भवती महिलाओं की जांच के दौरान एनीमिक पाए जाने वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस करते हुए एनीमिया से बाहर निकालने की कारवाही किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाने,  जननी सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित समयावधि के भीतर शत प्रतिशत सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में मेटरनिटी एवं चाइल्ड डेथ का ऑडिट किए जाने एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, समस्त सीएमएस, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।