बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर सुनी उनकी समस्याएं
BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थाना कोईरौना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों तथा बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया गया। सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया गया। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित प्रमुख गांव मनी ईटहरा, हरीरामपुर, छिछुआ आदि बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लिया गया और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। राहत शिविर ईटहरा में डीएम व एसपी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। शिविर में उपस्थित लोगों को अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही डीएम व एसपी ने दफाली बस्ती के बाढ़ प्रभावित लोगों को तिरपाल एवं रस्सी भी वितरित किया।जिससे वे अस्थाई आवास की व्यवस्था कर सकें।
इसके अतिरिक्त, ईटहरा राहत शिविर में भ्रमण के दौरान शिविर प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी संबंधित कर्मचारियों को राहत एवं सहायता कार्य तेज गति से संपन्न करने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी द्वारा स्थानीय जनता से भी मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य के लिए जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट में बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। जिसके निस्तारण के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं को निस्तारित कराये जाने की कार्रवाई की जाएगी।







