Home उत्तर प्रदेश डीएम एसपी ने नारा गांव का लिया जायजा

डीएम एसपी ने नारा गांव का लिया जायजा

KAUSHAMBI NEWS: शनिवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा जनपद में आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के दृष्टिगत थाना मंझनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बलीपुर नारा में पैदल गस्त/भ्रमण करते हुए मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया।भ्रमण के दौरान ताजिया रखने के स्थान एवं जुलूस के मार्गो का निरीक्षण करते हुए ताजियादारों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की गई तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । साथ ही त्यौंहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु आम जनमानस से अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई । त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए  इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर एवं अन्य सम्बन्धित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसी तरह आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना करारी पुलिस बल के साथ कस्बा करारी के मुख्य मार्गो, बाजारों, मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा आमजनमानस एवं दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास कराया गया। इस दौरान दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।