Home उत्तर प्रदेश डीएम,एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम,एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने के दिए निर्देश

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम पाली में आयोजित पीईटी–2025 परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही शांति, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।