एसोसिएशन के उपाध्यक्ष का नाम न होने से अधिवक्ता नाराज
FATEHPUR NEWS: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वागीश श्रीवास्तव का नाम कार्यक्रम के शिलालेख से हटा दिया गया है। 22 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मोटर दुर्घटना अभ्यर्थना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी को पत्र लिखा गया है। दिए गए पत्र में कहा गया है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे और महामंत्री ने यह कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष ने पिछले नौ महीनों के खर्च का हिसाब मांगा था। इसी से नाराज होकर उनका नाम शिलालेख से हटाया गया है। इस कार्रवाई को अवैधानिक और परंपरा के विरुद्ध बताया गया है। पत्र में चेतावनी दी गई है कि इस तरह का आयोजन न्यायपालिका और बार एसोसिएशन की गरिमा को नुकसान पहुंचा सकता है। पीठासीन अधिकारी से आग्रह किया गया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। उनसे यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम सभी की गरिमा का सम्मान करते हुए आयोजित हो। कार्यक्रम में सुशील मिश्रा, मणि प्रकाश दुबे, बुद्ध प्रकाश सिंह, हरदीप सिंह, शिव प्रकाश उर्फ पुत्तू मिश्रा, महेंद्र सिंह, श्री राम पटेल, इंद्र कुमार सिंह चौहान, अजय सिंह, अभिषेक रायजादा, सुनील कुमार बाजपेई, रामनाथ मौर्य, रजत कुमार सैनी, देव प्रकाश, अनुराग नारायण मिश्रा और महेश कुमार द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।



