Home उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम से मिले मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, कौशाम्बी के विकास को...

डिप्टी सीएम से मिले मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, कौशाम्बी के विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख सरला राय एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर कौशाम्बी जिले के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान मंझनपुर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कौशाम्बी जिले के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस मुलाकात को मंझनपुर ब्लॉक सहित पूरे कौशाम्बी जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस चर्चा के बाद विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।