Home उत्तर प्रदेश डकैती के अभियोग का 20,000/- रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त थाना घूरपुर...

डकैती के अभियोग का 20,000/- रूपये का इनामिया वांछित अभियुक्त थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से डकैती/लूट के 3300/- रूपये बरामद

Prayagraj । कमिश्नरेट प्रयागराज के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत यमुनानगर थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-282/2024 धारा-310(2)/317(3) बीएनएस से सम्बन्धित 20 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त धीरज भारतीया पुत्र जयकरन निवासी जमौली थाना घूरपुर प्रयागराज को रविवार को चम्पतपुर भडरा रेलवे अण्डरपास के पास थाना क्षेत्र घूरपुर से गिरफ्तार कर कब्जे से डकैती के 3300/- रूपये बरामद किये गये । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
अवगत कराना है कि दिनांक-05.08.2024 को घोघापुर चौहारे पर ज्वैलर्स करन सोनी निवासी करमा थाना घूरपुर प्रयागराज से ज्वैलरी, 5000/-रुपये व मोबाइल की लूट की घटना घटित हुई थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर वादी करन सोनी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग अन्तर्गत धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था । थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियोग का अनावरण कर अभियुक्त 1.सूरज ,2.समीर,3. विशाल,4.अनूप भारतीया की गिरफ्तारी दिनांक-08.08.2024 को की जा चुकी है । बरामदगी व साक्ष्य के क्रम में मुकदमा उपरोक्त मे धारा-309(4) से तरमीम कर धारा-310(2)/317(3) बीएनएस किया गया । विवेचना के क्रम मे धीरज भारतीया उपरोक्त का नाम प्रकाश मे आया । अग्रेतर विवेचना प्र0नि0 घूरपुर द्वारा की संपादित की जा रही है । अभियुक्त धीरजा भारतीया उपरोक्त की गिरफ्तारी ना हो पाने की स्थिति में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव द्वारा दिनांक-13.11.2024 को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था । थाना घूरपुर पुलिस टीम द्वारा रविवार को अभियुक्त धीरजा भारतीया उपरोक्त को थाना क्षेत्र घूरपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से डकैती के 3300/- रूपये बरामद किया गया ।
अभियुक्त धीरज भारतीया उपरोक्त ने बताया कि मैने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक- 05.08.2024 को करन सोनी निवासी करमा की दुकान से सोनी चाँदी के जेवरात, 5 हजार रुपये व मोबाइल फोन की लूट की गयी थी, जिसमे से 3300/- रुपये जो मेरे पास से मिले है । मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि लूटा गया मोबाइल फोन पकडे जाने के डर से मैने यमुना नदी मे फेक दिया था
धीरज भारतीया पुत्र जयकरन निवासी जमौली थाना घूरपुर प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार करके नैनी जेल भेज दिया ।