FATEHPUR NEWS: जिले के अमौली विकास खण्ड के बस्फरा ग्रामपंचायत में ठेकेदार की लापरवाही से टूटी सड़कों की मरम्मत नही हुई। इस खराब सड़क से लगभग 4 हजार ग्रामीणों का गांव से निकलना मुश्किल हुआ तो परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा से मिलकर शिकायत किया। वहीं शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर जल्द कार्यवाही का आश्वाशन दिया है। बताते चलें कि अमौली विकास खण्ड के बस्फरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव के साथ पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी रोड की समस्या सुनाई। राकेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार ने ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाई और सभी रोड़े खोदकर रोड तोड़ दिया लेकिन रोड़ों की मरम्मत नहीं कराई जिससे बारिश में सभी सड़कें खराब हो गई हैं और अब ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि स्कूली बच्चे भी खराब सड़कों से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। कार्यदाई संस्था ने टंकी का निर्माण कराया और सारी गलियों को खोदकर खराब कर दिया। 16 माह से कार्य अधूरा छोड़कर ठेकेदार सड़कों का मरम्मत कराने नहीं आया जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।







