Home उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया गुम मोबाइल जेसीबी ड्राइवर बोला “अभी भी ज़िंदा...

ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया गुम मोबाइल जेसीबी ड्राइवर बोला “अभी भी ज़िंदा हैं अच्छे लोग

SAHARANPUR NEWS: शुक्रवार की सुबह घंटाघर चौक पर जलालाबाद शामली से आए एक जेसीबी ड्राइवर का नया POCO M6 5G मोबाइल फोन अचानक गुम हो गया। फोन खो जाने से वह ड्राइवर बुरी तरह घबरा गया और आसपास के इलाकों में तलाश करता रहा-इसी बीच एक सज्जन व्यक्ति को रास्ते में मोबाइल मिला। उन्होंने अपनी नागरिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए उसे सहारनपुर ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सेंसर पाल और आरक्षी नरेंद्र गहलान ने पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ ड्राइवर की पहचान सत्यापित की और मोबाइल उसे लौटा दिया-जहां अक्सर पुलिस पर सवाल उठते हैं, वहीं इन दोनों अधिकारियों की ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता ने पुलिस विभाग की साख को ऊंचा किया है-ड्राइवर ने कहा मैं तो उम्मीद छोड़ चुका था- लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने जो किया वो आज के दौर में दुर्लभ है-अच्छे लोग वाकई अभी भी ज़िंदा हैं।